जामताड़ा । राज्य सरकार ने आईपीएस निधि द्विवेदी के जामताड़ा एसपी के पद पर पोस्टिंग के आदेश को विलोपित कर दिया है। जबकि एहतेशाम वाकारिब को जामताड़ा का नया एसपी बनाया गया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार रात अधिसूचना जारी की है। साहिबगंज जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव का स्थानांतरण हो गया है। जिसमें साहिबगंज के आरक्षी अधीक्षक के पद पर पदस्थापित कुमार गौरव को लातेहार का आरक्षी अधीक्षक बनाया गया है। वही होमगार्ड एसपी के पद पर पदस्थापित अमित कुमार सिंह को साहिबगंज का नया एसपी बनाया गया है। अमिनेश नैथानी को गोड्डा का एसपी बनाया गया ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


