दुबई । एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में लीग मुकाबले समाप्त होने के बाद सुपर फोर की चार टीमें सामने आ गयी हैं। इसमें ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान। वहीं ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम सुपर फोर में पहुंच गयी हैं। सुपर फोर का पहला मुकाबला शनिवार को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच अबू धाबी में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला रविवार का भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। श्रीलंका ने ग्रुप बी में अपने अंतिम लीग मैच में अफगानिस्तान को हराया जिससे बांग्लादेश भी सुपर फोर में पहुंच गयी।
वहीं ग्रुप ए से भारत ने सबसे पहले सुपर फोर में जगह बनायी है। वहीं यूएई के खिलाफ जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम ग्रुप बी से सुपर फोर में पहुंची।
भारत और श्रीलंका के बीच सुपर फोर चरण 26 सितंबर को दुबई में समाप्त होगा। वहीं तालिका की शीर्ष दो टीमें 28 सितंबर को दुबई में ही फाइनल खेलेंगी।
सुपर 4 का प्रारूप में प्रत्येक टीम अन्य तीन टीमों से एक-एक बार खेलती हैं। इसमें कोई सेमीफाइनल नहीं होता। सुपर 4 की शीर्ष दो टीमें 28 सितंबर को दुबई में फाइनल में खेलेंगी।
इस खबर को भी पढ़े –1 अक्टूबर से लागू होंगे बड़े बदलाव
इस खबर को भी पढ़े –आईफोन 17 की धूम: भारत में लांचिंग के पहले दिन उमड़ी भीड़
इस खबर को भी पढ़े –बॉम्बे हाईकोर्ट में फिर बम रखे जाने की मिली धमकी से सनसनी


