विधानसभा विशेष समिति की हुई बैठक, विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा
गोड्डा : स्थानीय किसान भवन में झारखंड विधानसभा विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यान आकर्षण) की समीक्षा बैठक मथुरा प्रसाद महतो की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया। वहीं बैठक के दौरान अध्यक्ष के द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में संचालित जलापूर्ति योजनाओं आदि की जानकारी लेते हुए कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल से वर्तमान में संचालित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिया गया। वहीं जिन स्थलों पर बोरिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां जल्द से जल्द चापानल लगाने का निर्देश दिया गया। अध्यक्ष द्वारा बैठक के दौरान विभिन्न तकनीकी विभागों यथा पथ, विद्युत, भवन सहित अन्य कार्य एजेंसियों द्वारा विभागवार संचालित योजनाओं एवं उनके अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता प्रभावित न हो इसे सुनिश्चित करने साथ ही निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। वहीं इस दौरान अध्यक्ष ने विद्युत, जलापूर्ति, शहरी क्षेत्रों में जल निकासी आदि की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त गोड्डा, स्मिता टोप्पो, नजारत उप समाहर्ता, गोड्डा, श्रवण राम, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, गोड्डा, आशीष कुमार सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


