दुमका । लगातार बढ़ती मंहगाई से राहत एवं महिला सुरक्षा की मांग को लेकर मंगलवार को दुमका जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षा मार्था हांसदा के अध्यक्षता में नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया| अवसर पर जिला महिला कांग्रेस कमिटी की बैठक भी की गई| बताते चलें कि महिला न्याय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षा के दिशा निर्देश पर किया गया । अवसर पर महिलाओं के लिए न्याय, महिलाओं की सुरक्षा, महिलाओं के लिए आरक्षण आदि विषयों पर केंद्र वर्तमान केन्द्र सरकार से लड़ने हेतु विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह, दुमका जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता सह जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार साह, युगल किशोर सिंह गणेश, शहरोज़ शेख आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महंगाई पर चर्चा करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार में गृहणियों का बजट बिगड़ गया है। सरकार महिलाओं के बारे में कहीं भी नहीं सोचती, जबकि कांग्रेस की सरकार सोनिया गांधी के नेतृत्व से लेकर आज तक देश प्रदेश जिला और गांव की महिलाओं को लेकर बराबर संवेदनशील रही है। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस के राज में महिलाओं के लिए संसद में बिल पास किए जाते थे, जबकि आज के मोदी राज में अडानी और अंबानी के लिए बिल पास किए जाते हैं। हम कांग्रेस के लोग केंद्र सरकार की ईट से ईट बजा देंगे, यदि महिलाएं इसी तरह एकजुट रही। जिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष श्रीमती मार्था हांसदा ने कहा कि हम महिलाएं अगर मुट्ठी बन जाए तो कोई भी मुकाम मुश्किल नहीं। हम महिलाएं अपने अधिकार की रक्षा अपने स्वाभिमान की रक्षा और हमारे लिए आरक्षण के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। बैठक का संचालन महिला जिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री गरिमा उर्वशी ने की। आज के इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से आई हुई महिला प्रखंड अध्यक्षों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया| उपस्थित महिलाओ के चेहरे पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर मुस्कान देखी गई। कार्यक्रम मे क्लैमेंटीना हांसदा, बाहामुनी हांसदा, गीता हेम्ब्रम, रेणुका मरांडी, निर्मला लगुन, मंजू मुर्मू, सरोजिनी देवी, मीनू हांसदा, प्रोमिला हांसदा, स्टीफ़न बेसरा, दशरत मंडल, रुपेश सिंह, आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


