देवघर संताल एक्सप्रेस:- देवघर जसीडीह मुख्य मार्ग पर रोहिणी मोड़ के समीप स्थित दामोदर ग्राम (मैहर गार्डन के बगल में) इस्कॉन मंदिर (प्रस्तावित) में आज बड़े ही हरसोलस के साथ कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन स्थल पर बड़े से पंडाल एवं पूरे मंदिर परिसर को रंग बिरंगी लाइटों एवं फूलों से सजाया गया था। सुबह 6:00 मंगला आरती से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सुबह से ही आपार संख्या में भक्तगण के आने का तता लग रहा। दिन के 10:00 बजे से विश्व एवं देवघर नगर कल्याण हेतु महायज्ञ का आयोजन किया गया,जिसमें आहुति देने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। दोपहर बाद 3:00 बजे से मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत मंगल आचरण भजन एवं कीर्तन से हुई। 3:30 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इस्कॉन के अनुयायियों के साथ-साथ उनके बच्चों के द्वारा नृत्य,संगीत,नाटक, (कृष्ण कथा एवं कृष्ण जन्म आधारित) का मनमोहक मंचन किया गया। कार्यक्रम इतना मनमोहक था कि पूरे पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। 9:00 बजे रात्रि से कृष्ण जन्म लीला कथा इस्कॉन देवघर के प्रमुख श्रीनिवास गोपाल दास के द्वारा किया गया। कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह था। कथा रात्रि 10:30 बजे तक चलता रहा। कथा के उपरांत भगवान का अभिषेक किया गया अभिषेक के लिए भारत के सात के प्रमुख नदियों का जल, दूध, दही, घी, मधु, गुड, 7 फलों के रस इत्यादि बड़े तादाद में मंगवाया गया था। जिससे भगवान का अभिषेक किया गया। अभिषेक का कार्यक्रम रात्रि 10:30 बजे से शुरू होकर मध्य रात्रि 12:00 बजे (कृष्ण जन्म के समय ) तकतक तक चलता रहा। कृष्ण जन्म के पश्चात 12:00 बजे से 12:30 बजे तक महा आरती एवं 108 महाभोग निवेदन का कार्यक्रम किया गया। बाद में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया जो देर रात्रि तक चलता रहा। कृष्ण जन्म की कथा पर व्याख्यान देते हुए इस्कॉन देवघर प्रमुख श्रीनिवास गोपाल दास प्रभु ने कहा अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई तो उसे अपने संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला भगवान ही जाने। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान कृष्ण गोकुल पहुंच गए। उन्होंने कहा जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है तब तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


