मसलिया । मसलिया प्रखंड के खुटोजोरी पंचायत के मध्य विद्यालय पिंडारी में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में विधायक बसंत सोरेन पहुंचे । जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए बताया कि हमारी सरकार ने ऐसा एक भी घर नहीं छोड़ा है जहां कोई ना कोई सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित नहीं किया हो। उन्होंने बताया की हमें बस यही चूक हो रही है की हम उन्हें यह बात जाकर बता नहीं पा रहे हैं इसका फायदा बीजेपी वाले उठा रहे हैं । और हमारी योजनाओं को अपने योजना बताकर लोगों को दिग भ्रमित कर वोट ले ले रहे हैं। ऐसे लोगों से हमें सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को गांव में चौपाल बैठक वह घर-घर जाकर इन बातों की जानकारी देने की बात कही। कार्यक्रम में पांच पंचायत के सभी बूथ कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव टुडू,जिला सचिव निशित वरण गोलदार, असित वरण गोलदार, कादिर रजा, सदानंद आजाद, वीरेंद्र किस्कू,सुरेश बास्की, दशरथ रूज, जियालाल मुर्मू,पवन मंडल, रफीक आलम, गीदानी मुर्मू,वीना किस्कू, महेंद्र सोरेन, नंदकिशोर झा, धनकिष्ट पंडित,सपन दत्त, जयदेव दत्त,काजल रजक, नलिन मिर्धा आदि दर्जनों उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


