पटना। बिहार के सुपौल में पिछले हफ्ते हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक शिवचंद्र मुखिया ने एक अवैध बंदूक खरीदी थी। उससे उसका नाबालिग चेक करने लगा। इस दौरान उससे गोली चल गई और शिवचंद्र मौत हो गई।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिस्तौल को भी बरामद कर लिया है। वहीं मृतक के 17 वर्षीय पुत्र विधि विरुद्ध को किशोर न्याय परिषद के सामने पेश किया। गिरफ्तार बेटे की निशानदेही पर पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए गए हैं। एसडीओपी आलोक कुमार ने बताया कि इस घटना में पीड़ित परिवार ने किसी को आरोपी नहीं बनाया था। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक के छोटे पुत्र जिसकी उम्र 17 साल है। उससे पिस्टल देखने के दौरान भूलवश गोली चल गई और शिवचंद्र मुखिया जाकर लगी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


