देवघर । झारखंडी अधिकार मार्च देवघर जिला कमेटी के द्वारा पुराना सदर अस्पताल से जिला अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में निकल गया।इस कार्यक्रम में ढोल बाजे नगाड़े के साथ कुछ की संख्या में महिला मोर्चा एवं नगर कमेटी जिला कमेटी के लोग बीजेपी के विरोध में नारा लगाते हुए पैदल मार्च की.जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि झारखंडियों की हक की लड़ाई हम लड़ते आ रहे हैं। गुरु के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा निर्देश पर झारखंडी झुकना नहीं जानते लड़के लेना जानते हैं।बीजेपी ने सिर्फ अफवाह फैला कर सभी तरह का राज हासिल किया। लेकिन झारखंड में पीछे रह गए।प्रवक्ता सुरेश शाह ने कहा कि केंद्र सरकार 1932 के खतियान को क्यों नहीं लागू कर रही है। राज्य का बकाया 136 लाख करोड़ रूपया कब देना है यह बताएं अपने 2 करोड़ नौकरी का वादा सालाना किया था। उसका क्या हुआ हेमंत सरकार पर यह आरोप लगाते हैं. रेलिया निकल जाती है लेकिन खुद अपने गिरेबान में नहीं झाकते। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय शर्मा परिमल सिंह उपाध्याय सरोज सिंह दिनेसर किस्कू सचिव प्रवक्ता सुरेश शाह प्रवक्ता अजय नारायण मिश्रा कोषाधीश मनोज दास नंदकिशोर दास संयुक्त सचिव सूरज नुनु सिंह नगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी संयुक्त सचिव महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम देवी शीला देवी रजनी मुर्मू श्यामाकांत झा कनहिया झा जयप्रकाश मण्डल सुनील मण्डल अब्दुल करीम लखेसर मुर्मू सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


