रांची । राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पिछले तीन दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। 81 वर्षीय शिबू सोरेन का गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। उधर शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मंगलवार को अपने पिता को देखने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि फिलहाल पिता का चेकअप हो रहा है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल में भर्ती पिता को देखने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, लंबे समय से उनका इलाज इस अस्पताल से चलता रहा है। बाबा पहले से ही यहां पर भर्ती हैं। हम उनको देखने के लिए आए हैं। अभी उन्हें जो समस्या है, फिलहाल उस समस्या का चेकअप चल रहा है। मैं अक्सर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल आता रहता हूं।बता दें कि शिबू सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी के नेता हैं और वह पार्टी के संस्थापक संरक्षक हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now