जितेन्द्र दास
संताल एक्सप्रेस
पाकुड । अनुसूचित जाति जनजाति एंव अनुसूचित जाति के आरक्षण से छेड़छाड़ के खिलाफ भारत बंद का पाकुड जिले में मिलाजुला असर है।अधिकांश दुकाने एवं ब्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर बंद का असर रहा। भारत बंद का असर सड़क आवागमन पर रहा।कोयला एवं पत्थर की ढुलाई सड़क मार्ग से बाधित रही।भीम सेना, झारखण्ड मुक्तिमोर्चा एवं कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए आरक्षण के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया एवं सड़क जाम कर आवागमन घण्टो बाधित किया हालांकि आवश्यक सेवाओ को बंद से मुक्त रखा गया।
वही कई सांगठनों द्वारा भारत बंद का आह्ववान किये जाने के कारण एक भी बसें नहीं चली तो ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं देखा गया। जबकि सरकारी विद्यालय एवं कार्यालय खुले रहे तो कई निजी विद्यालय बंद रहा।
एससी/एसटी आरक्षण को लेकर बुधवार को झामुमो द्वारा आहूत बंदी हिरणपुर प्रखंड में व्यापक असर पड़ा। जहाँ दुकाने बन्द रही। वही सड़को में वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी के नेतृत्व में दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता सड़क में उतरे। झामुमो कार्यकर्ताओ ने पार्टी के भारत बन्द बैनर व झंडा लिए पूरे हिरणपुर बाजार में घुमा। वही मुख्य सड़क में बैठकर बंदी की समर्थन किया। जिसकारण वाहनों की आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा । दुकाने बन्द रही।।उधर मोहनपुर मोड़ में भी कार्यकर्ताओ ने सड़क में वाहनों की आवागमन को रोका गया। विधायक ने कहा कि भाजपा द्वारा एससी/एसटी कानून को समाप्त करने का प्रयास कर रहा है। भाजपा षड्यंत्र कर इस आरक्षण व्यवस्था को ही शेष करने में तुला हुआ है। जो हम कदापि होने नही देंगे। झामुमो एससी/एसटी कानून के समर्थन में सदैव रहा है व रहेगा। भाजपा देश की ज्वलंत समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए षड्यंत्र कर रही है। पर देश की जनता इनके मंसूबो को पानी फेर देगी। उधर जिले के सभी प्रखड़ो मे भी बाजार और आगमन को झामुमों के कार्यकताओं ने बाधित कर दिया। लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, महेशपुर व पाकुड़िया में भी बंद का असर देखा गया।इधर पुलिस प्रशासन विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चौकस देखा गया। इस अवसर पर पार्टी के सचिव सुलेमान बास्की, भीम आर्मी व एसएसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशन पासवान, प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी , सगीर अंसारी , अब्दुल गनी , अशोक भगत , हरिफ अंसारी, गुलाम अंसारी , मतीन अंसारी आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


