संताल एक्सप्रेस

जितेन्द्र दास ब्यूरो
पाकुड़ । जिले के हिरणपुर प्रखंड के हाथकाठी पंचायत के हाथकाठी कब्रिस्तान में जिला खनिज फंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) योजना से बनने वाले पेजल हेतु डीप बोरिंग व जल मीनार निर्माण में भारी अनियमिताव भ्र्ष्टाचार सामने आया है। जानकारी के अनुसार संवेदक शार्प इंफोटेक पाकुड़ के द्वारा प्राक्कलित राशि 7 लाख 39 हजार 200 रुपये की लागत से बोरिंग व जलमीनार का निर्माण करना था। पर लगभग 7 माह बीतने के बाद भी कब्रिस्तान में नही बोरिंग हुआ नही जलमीनार बना है । संवेदक व बिचौलियों द्वारा राशि की निकासी कर ली गई है।इसे फास लग रहा है ,कि (डीएमएफटी) योजना में भारी भरकर भ्र्ष्टाचार व लूट हो रही है। सोचनीय विषय यह है कि विभाग के अधिकारियों द्वारा बिना स्थल के निरीक्षण किये बिना बोरिंग व जलमीनार की स्वीकृति के से दे दिया गया। अगर विभाग द्वारा इसकी निष्पक्ष जांच हो तो इस प्रकार के अनियमितता पर जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। लोगों में यह का जांच का विषय बना हुआ है।
इस विषय मे कब्रिस्तान के सेक्रेटरी ने बताया कि कब्रिस्तान में बोरिंग व जलमीनार का निर्माण होता था पर संवेदक व बिचौलिया के द्वारा अभी तक नाही बनाया गया है,पर जानकारी मिली है कि राशि की निकासी कर लिया गया है। प्रशासन इस पर उचित कार्रवाई करे।



