रांची । मनरेगा घोटाला की आरोपित आईएएस पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने रांची पीएमएलए कोर्ट से पासपोर्ट रिलीज करने के लिए याचिका दायर की है। दोनों आरोपितों की याचिका पर अगली सुनवाई 12 जून को होगी। आईएएस पूजा सिंघल ने बेटी के नामांकन के लिए अमेरिका जाने की अनुमति मांगी है। उनकी याचिका पर ईडी अब अपना जवाब दाखिल करेगी।
उल्लेखनीय है कि लगभग 28 माह जेल में रही पूजा सिंघल को 11 मई 2022 को ईडी ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले छह मई को ईडी ने पूजा सिंघल पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार सिंह के कई ठिकाने पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में सुमन कुमार सिंह के ठिकाने 19.31 करोड़ रुपए ईडी ने बरामद किये थे।






