शिरडी। शिरडी साईं बाबा संस्थान को देश के सबसे अमीर धार्मिक संस्थानों में से एक माना जाता है, क्योंकि यहां साईं बाबा के चरणों में अटूट श्रद्धा से दान करने वाले भक्त पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। शिरडी के साईं संस्थान को हर साल करोड़ों रुपए का दान मिलता है। इसमें नकदी और कीमती आभूषण शामिल हैं। ज्ञात हो कि हाल ही में दुबई से आए एक भक्त ने मंदिर को 270 ग्राम सोना ओम साईं राम चढ़ाया है। शिरडी साईं संस्थान को मिला यह सोना न सिर्फ मंदिर के लिए धन है, बल्कि भक्तों की आस्था और समर्पण का प्रतीक भी है। इस बीच संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि संस्थान के पास फिलहाल 514 किलो सोना है। उन्होंने बताया कि इस 514 किलो सोने में से आधे का इस्तेमाल दैनिक पूजा, सिंहासन, मुकुट और हार के लिए किया जाता है। बाकी सोना मंदिर परिसर में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। * सोने के सिक्के बनाने का प्रस्ताव कोर्ट में पेश 2021 में 155 किलो सोना पिघलाकर 1, 2 और 5 ग्राम के सिक्के बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद 2023 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, लेकिन अभी तक फैसला नहीं हुआ है। गाडिलकर ने स्पष्ट किया कि यह मामला फिलहाल कोर्ट में है।






