साहिबगंज- डिवाईन क्लासेस की सोनम कुमारी ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कन्या विद्यालय पोखरिया में दसवीं में 76.2 फीसद अंक लाकर स्कूल टॉप रही.नगर के सुभाष चौक के बिजली आफिस के समीप
डिवाईन क्लासेस परिवार के द्वारा बुधवार को छात्रा सोनम कुमारी को संस्थान के डायरेक्टर राजेश कुमार ने मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.साथ ही उन्हे सम्मानित किया.संस्थान के डायरेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि हमारे संस्थान के सोनम कुमारी व ज्योति कुमारी ने स्कूल में टॉप फाइव में जगह बनाई है.सोनम कुमारी ने अपनी सफलता का श्री माता-पिता और डिवाईन क्लासेस के सभी शिक्षकों को दी. पूनम कुमारी विज्ञान के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती है.उनके पिता इलेक्ट्रिक मैकेनिक है.मौके पर संस्थान के डायरेक्टर राजेश कुमार,शिक्षक रोहित कुमार,सोनम कुमारी, ज्योति कुमारी मौजूद थे.







