साहिबगंज -साहिबगंज सदर प्रखंड के छोटी कोदरजन्ना गांव के किसान परवेज़ आलम का पुत्र और उप मुखिया मो मुंतशिर का भतीजा जवाहर नवोदय विद्यालय का छात्र और 12वीं का जिला टॉपर मो फ़ैज़ आगे पढ़ाई कर आयकर अधिकारी बनना चाहता है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता तरन्नुम खातून, पिता मो परवेज़ आलम, सभी परिजनों व दोस्तों एवं जेएनवी हाउज़ मास्टर मनोज कुमार सिंह सहित सभी शिक्षकों को दिया है.

—————————————————–
इंजीनियर बनना चाहती निधि भारती
साहिबगंज- मुख्यमंत्री उत्कृष कन्या विद्यालय पोखरिया की बारहवीं की छात्रा निधि भारती ने सीबीएसई की परीक्षा में स्कूल में सबसे ज्यादा अंक लाकर टॉप किया. निधि आगे की पढ़ाई करके इंजीनियर बनना चाहती है. उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया. निधि के पिता लक्ष्मण चंद्र दास झारखंड शिक्षा परियोजना में सदर प्रखंड में संकुल साधन सेवी के रूप में कार्यरत हैं.निधि भारती ने बताया कि सफलता का एकमात्र राज कठिन परिश्रम है.
—————————————————–
इलेक्ट्रिक मैकेनिक चंदन शाह की पुत्री 76.2 फीसद अंक लाकर बनी विद्यालय टॉपर
साहिबगंज- मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कन्या विद्यालय पोखरिया की दसवीं की छात्रा सोनम कुमारी ने 76.2 फीसद अंक लाकर स्कूल टॉप की है. पिता इलेक्ट्रिक मैकेनिक है. सोनम आगे चलकर रेलवे की सेवा करना चाहती है. उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया. सोनम को शुरू से ही रेलवे की नौकरी पसंद है.
—————————————————–
सीबीएसई इंटर कला में 78.6 फीसद अंक लाकर प्रतिभा बनी विद्यालय टॉपर
साहिबगंज- मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कन्या विद्यालय पोखरिया की छात्रा प्रतिभा कुमारी सीबीएसई इंटर कला में 78.6% अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी. प्रतिभा आगे की पढ़ाई कर डिफेंस सेक्टर में एसआई बनकर देश सेवा करना चाहती है. अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां और शिक्षकों को दी.प्रतिभा कुमारी के पिता एक व्यवसाय थे जो अब नहीं रहे. मां ने ही उन्हें पढ़ाया लिखाया.





