देवघर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 2025 में रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, देवघर ने एक बार फिर शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। इस वर्ष विद्यालय के कुल 78 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और सभी छात्र सफल घोषित किए गए।
विद्यालय के दो छात्रों अंकित कुमार और सस्वत बंधु ने 491 अंक (98.2%) प्राप्त कर संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वही विद्यालय का औसत प्राप्तांक 93.4% रहा। कुल 34 छात्रों ने 95% और उससे अधिक, 64 ने 90% और उससे अधिक, 76 ने 80% और उससे अधिक, तथा सभी 78 छात्र 75% से अधिक अंक प्राप्त करने में सफल रहे। विषयवार प्रदर्शन में अंग्रेज़ी औसत अंक 90.8, सर्वाधिक 98 (3 छात्रों द्वारा) हिंदी औसत 93, सर्वाधिक 99 (2 छात्र) बंगाली औसत 82.7, सर्वाधिक 90 (1 छात्र) संस्कृत औसत 97, सर्वाधिक 100 (5 छात्र) गणित औसत 93.9, सर्वाधिक 100 (8 छात्र) विज्ञान औसत 93.2, सर्वाधिक 100 (6 छात्र) सामाजिक विज्ञान औसत 95.3, सर्वाधिक 99 (10 छात्र) विद्यालय के इस अद्वितीय प्रदर्शन पर प्राचार्य एवं शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उत्कृष्ट परिणाम ने न केवल संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया है, बल्कि देवघर को एक बार फिर राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया है।






