गोपीकांदर। आज मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड और इंटरमीडिएट परीक्षा की रिजल्ट घोषित किया गया। गोपीकांदर प्रखडं के सहायक अध्यापक विनय कुमार गुप्ता की पुत्री तृप्ति कुमारी ने सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में 78% अंक लाकर अपना पैतृक गांव गोपीकांदर व पूरे प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पिता विनय गुप्ता ने बताया कि तृप्ति साईटेक एकेडमी दुमका की छात्रा है छात्रा तृप्ति कुमारी की माता शुक्ला देवी ने अपनी बेटी को मिठाई खिलाई और भावुक होते हुए कहा, यह हमारे पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण है। तृप्ति ने कठिन परिश्रम कर हमारा सिर ऊंचा कर दिया है। उन्होंने सभी अभिवावकों से बेटा के साथ-साथ बेटियों को भी बिना कोई भेदभाव के उच्च शिक्षा दिलाने हेतु अपील किया। इस मौके पर दादाजी राजेन्द्र गुप्ता, चाचा विजय गुप्ता, विकास गुप्ता सहित पूरे गोपीकांदर के लोगों ने तृप्ति की उज्जवल भविष्य की कामना की है।






