बोलीं: मोदीजी वनवे कॉम्युनिकेशन न कर संसद सत्र बुलावे
दुमका । झारखंड सरकार कि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे मंगलवार को दुमका स्थित एमपी – एमएलए कोर्ट में गोड्डा जिले के एक केस में पेशी के लिए आई थी । इसी दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद देश में जो परिस्थिति उत्पन्न हुई और उसके बाद भारत – पाकिस्तान के बीच तनाव और फ़िर अचानक से सीज़फायर की घोषणा आम जनता हो खास सबों के समझ से परे है । देश की जनता पीएम मोदी के मन की बात वाली वन वे कॉम्युनिकेशन को नहीं समझ पा रही है । कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की तरह हमारी भी मांग है कि आप इस पूरे मामले में अंदरूनी सच्चाई क्या है उसे बताने के लिए संसदीय सत्र बुलावे । यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यह बातें कहीं ।

मोदी सरकार सीजफायर की सच्चाई जनता को बताएं
——————–
मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि जब से पहलगाम की घटना हुई , उसके बाद से हमारे नेता राहुल गांधी या अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सबों ने केन्द्र सरकार को अनकंडीशनल समर्थन दिया । आज भी हम सरकार के हर फैसले के साथ हैं । इस घटना में निर्दोष लोगों की जो हत्या हुई , देश को चैलेंज किया गया , सभी बड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे । अब जब कार्रवाई शुरू हुई फ़िर अचानक से जो सीज़फायर की घोषणा होती है तो देशवासियों को यह अज़ीब लगा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प हमलोगों के देश के निर्णय के बारे में सूचना दे रहे हैं । पहलगाम की घटना में जिन परिवारों ने अपनों को खोया या फिर उनके बाद जो परिस्थितियों उत्पन्न हुई उसमें जो शहीद हुए वे सभी परिवार यह जानना चाहते हैं कि अचानक से सीज़फायर का निर्णय किसी व्यापारिक दबाव में आकर लिया गया या फिर धमकाकर । उन्होंने कहा कि इधर-उधर की खबरें या फिर सोशल मीडिया के जरिए देश की जनता कोई जवाब सुनना पसंद नहीं कर रही है । इसके लिए संसद उचित प्लेटफार्म है और वहां पर सरकार विपक्ष और देशवासियों को सब कुछ की जानकारी दें ।





