12वीं परीक्षा में प्रभात कुमार 93.2 प्रतिशत अंक लाकर अपने विद्यालय में बने टॉपर
10वीं की परीक्षा में आदित्य कुमार बने अपने विद्यालय में टॉपर
दुमका ब्यूरो

दुमका। सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी हो गया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दुमका सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में शत प्रतिशत रिजल्ट हुआ है। 24 मे से 24 छात्र सफल हुए हैं। जिसमें प्रभात कुमार 93.2 प्रतिशत अंक लाकर अपने विद्यालय में टॉपर हुए हैं। द्वितीय स्थान पर ऋषिता वर्मा 88.2 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर शांभवी दे 81.6 प्रतिशत, चतुर्थ स्थान पर पूर्वांशु प्रभाकर 81 प्रतिशत, अनूप कुमार वर्मा पंचम स्थान पर 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 32 छात्रों ने परीक्षा दिया था जिसमें सत प्रतिशत परिणाम आया है । आदित्य कुमार 94 प्रतिशत अंक लाकर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। द्वितीय स्थान सृष्टि प्रभा 91.4 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर रागिनी भारती 89.2 प्रतिशत अंक, चतुर्थ स्थान पर नितिन कुमार 88.6 प्रतिशत अंक, पांचवा स्थान मनस्वी कपूर 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। सभी छात्रों ने माता पिता, मार्गदर्शक और स्कूल के शिक्षक औऱ प्राचार्य पी.एन. चाकी को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए बधाई दिए है।
————————————-
12वीं परीक्षा में टॉप 5 की सूची
1. प्रभात कुमार – 93.2%
2. ऋषिता वर्मा – 88.2 %
3. शांभवी दे – 81.6 %
4. पूर्वांशु प्रभाकर – 81 %
5. अनूप कुमार वर्मा – 80 %
—————————————-
10वीं परीक्षा में टॉप 5 की सूची
1. आदित्य कुमार – 94 %
2. सृष्टि प्रभा – 91.4 %
3. रागिनी भारती – 89.2 %
4. नितिन कुमार – 88.6 %
5. मनस्वी कपूर – 87.8 %
————————————–





