मुंगेर । जदयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सिंदूर की लाज रख ली है और यही सिंदूर पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद की तरह काम कर रहा है। मुंगेर के एक दिवसीय दौरे पर हवेली खड़गपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भारत-पाक के बीच युद्ध पर कहा कि हमें हमारी सेना पर गर्व है। पहलगाम में आतंकियों ने भारतीय पर्यटकों को मारा तो इसके जवाब में सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में रह रहे आतंकी संगठन को खत्म करने की कोशिश की। अगर पाकिस्तान हमारे नागरिकों, सैन्य संस्थानों या अन्य पर हमला करता है तो सेना उचित समय पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराया है।
देश के सिंदूर की लाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी है और यही सिंदूर प्रधानमंत्री मोदी के लिए आशीर्वाद की तरह काम कर रहा है और भारतीय सेना सफलता प्राप्त कर रही है।बता दें कि भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच बिहार पुलिस मुख्यालय ने आतंकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष एडवायजरी जारी की है और इसको लेकर मुंगेर पुलिस भी काफी मुस्तैद है। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने जानकारी देते हुए बताया कि जो वर्तमान स्थिति उत्पन्न हुई है उसको लेकर मुंगेर पुलिस हाय अलर्ट पर है।एडवायजरी मुख्यालय के द्वारा जारी हुआ है उसमें जो वाइटल इन्स्टॉलेशन जैसे- आईटीसी रेल के साथ साथ जिले में अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में उसमें पुलिस के वरीय पदाधिकारी जाकर पता करेंगे कि वहां सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं या और कैसे बढ़ाये जा सकते हैं। मुंगेर पुलिस वृहत पैमाने में सड़कों पर अपनी उपस्थिति बनाए रखी है।होटलों और लॉजों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। खास कर सोशल मीडिया पर विशेष सेल नजर रख रही है। अगर कोई सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक चीज प्रसारित की जाती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मुंगेर की जनता से अपील करते हुए कहा कि भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और न ही ऐसे भ्रामक खबरों को फैलाएं। अगर आपको किसी प्रकार सूचना मिलती है तो तुरंत आप पुलिस से संपर्क कर उसे बताएं। वहीं साथ में आरपीएफ ने जमालपुर, मुंगेर, बरियारपुर स्टेशनों में सर्च अभियान चलाया है।






