●एसकेएमयू के विकास की रफ्तार एक बार फिर तेज होने की उम्मीद जगी
विशेष संवाददाता
दुमका । गुरुवार को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की नव नियुक्त कुलपति प्रोफेसर डॉ. कुनुल कंदीर ने पदभार ग्रहण किया।डॉ. कंदीर एसकेएमयू की 16वीं कुलपति हैं।1992 में स्थापित इस विश्वविद्यालय में अब तक की तीसरी महिला कुलपति भी हैं।इसके पूर्व डॉ.सोना झरिया मिंज और डॉ. इंदू धान एसकेएमयू की कुलपति रह चुकी हैं।रांची यूनिवर्सिटी के वनस्पति विज्ञान विभाग की सीनियर प्रोफेसर रहीं कुलपति डॉ कंदीर वनस्पति विज्ञान पर कई महत्वपूर्ण शोध किया है।उनका लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है।विनोबा भावे विश्वविद्यालय की पूर्व प्रतिकुलपति सहित हजारीबाग और रांची विश्वविद्यालय में वे कई प्रशासनिक पदों पर रह चुकी हैं।डॉ.कंदीर ने गुरुवार को प्रभारी कुलपति डॉ.बिमल प्रसाद सिंह से एसकेएमयू के कुलपति पद का प्रभार लिया।मौके पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. जैनेंद्र यादव, प्रभारी रजिस्ट्रार डॉ.राजीव कुमार,वित्त सलाहकार बृजनंदन ठाकुर सहित कई विवि अधिकारी मौजूद थे।करीब दो साल से रिक्त चल रहे कुलपति के पद पद पर डॉ. कंदीर की नियुक्ति से विश्वविद्यालय में उत्साह का माहौल है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि नई कुलपति के नेतृत्व में एसकेएमयू के विकास की रफ्तार एक बार फिर तेज होगी।






