पटना । पटना में एसटीएफ और पटना पुलिस के संयुक्त अभियान में शराब माफिया जयकांत राय को गिरफ्तार किया है। देर रात जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) से पकड़े गए जयकांत के साथ उसके 2 साथियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने जयकांत और उसके बाउंसर सहित कुल 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जयकांत पर 32 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों के पास से 2 राइफल, 06 कारतूस और 2 लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई हैं। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। पटना सिटी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जयकांत अपने साथियों के साथ मरीन ड्राइव पर आने वाला है।

जयकांत एक हत्या मामले में भी वांछित था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई की। जयकांत और उसके साथी इनोवा और एक लग्जरी गाड़ी से शादी में शामिल होने के लिए गोलंबर के नजदीक लग्जरी गाड़ी से जा रहे थे। तभी पुलिस को इसकी भनक लग गई और पुलिस ने उन सभी को जेपी गंगा पथ से धर दबोचा है। इस दौरान जयकांत की गाड़ियों के शीशे भी टूट गए।





