किशोरीयों को भागने में स्कूल निर्माण कार्य में लगे मजदूर के खिलाफ केस दर्ज
दुमका ब्यूरो

दुमका | नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल की कक्षा छह में पढ़ने वाली दो किशोरी छात्राएं बीते सोमवार की दोपहर छुट्टी होने के बाद जब घर नहीं पहुंची तो परिजन हैरान परेशान जानकारी जुटाने का प्रयास किया। तभी उन्हें पता चला कि किशोरी लापता हैं । परिजन नगर थाना दुमका में आवेदन देकर बच्चियों को खोजने में मदद करने की गुहार लगायी है| मामले में परिजनों ने स्कूल निर्माण कार्य में लगे मजदूर साहिब सिंह पर छात्राओं को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है| परिजनों से सूचना मिलने के तुरंत बाद नगर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है|
—————————
क्या है मामला
परिजनों के अनुसार दोनों छात्राएं सोमवार सुबह घर से निकलीं, दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने नगर थाना को सूचना दी| सीसीटीवी में दोनों छात्राएं एक साथ बाहर निकलते दिखीं और उसके बाद घर जाने की बजाय अंबेडकर चौक की ओर चली गईं|
पुलिस ने इस मार्ग में लगे सीसीटीवी को देखा, लेकिन पता नहीं चला| एक छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि स्कूल परिसर में भवन निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर साहिब सिंह से उसकी दोस्ती थी| घरवालों ने शक जाहिर किया कि साहिब सिंह ही बहला फुसलाकर कहीं ले गया है|
—————-
किशोरी की तलाश में स्कूल और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है पुलिस
नगर थाना प्रभारी नंद किशोर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार को दोनों किशोरी की तलाश में स्कूल और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालती रही| जांच में पता चला कि दोनों छात्राएं विद्यालय से बाहर आईं और उसके बाद कहीं चली गईं| पुलिस को रेलवे स्टेशन में लगे एक सीसीटीवी से पता चला है कि दोनों छात्राएं साहिब सिंह के साथ भागलपुर जाने वाली ट्रेन में चढ़ती दिखाई दी| साहिब सिंह के मोबाइल की लोकेशन से पता चला कि बिहार के बौंसी के बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया है|
—————————
पुलिस जीआरपी की मदद से दोनों किशोरी की बरामदगी में लगी
पुलिस दोनों छात्राओं की तलाश कर रही थी, इसी बीच जानकारी मिली कि दोनों को रेलवे स्टेशन पर देखा गया है| इसके बाद थाना प्रभारी स्टेशन गए और जीआरपी की मदद से स्टेशन में लगे सीसीटीवी को खंगाला| सीसीटीवी में दोनों छात्राओं को सोमवार दोपहर 1.20 बजे भागलपुर के रास्ते पटना जाने वाली ट्रेन में चढ़ते देखा गया| पुलिस ने साहिब सिंह के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उसका मोबाइल बंद था| पुलिस जीआरपी की मदद से दोनों छात्राओं की बरामदगी का प्रयास कर रही है|
——————-
*थाना प्रभारी ने क्या कहा
किशोरी के लापता मामले पर थाना प्रभारी नंद किशोर प्रसाद ने बताया कि पुलिस की एक टीम सकुशल किशोरी को बरामद की के कार्य में जुट गई है। बहुत जल्द इस घटना से जुड़े मामले का खुलासा होने की संभावना है ।
—————–





