महागामा प्रतिनिधि गोड्डा/ ऊर्जानगर स्थित राजमहल हाउस में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक सह कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने झारखंड राज्य निर्माण के आंदोलनकारियों को पुष्प माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि बिहार से झारखंड राज्य को अलग करने में आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, उनके सम्मान में यह कार्यक्रम रखा गया हैं। इन लोगों के संघर्ष के कारण ही झारखंड राज्य बन पाया। जिसके कारण झारखंड राज्य आज आगे बढ़ रहा है। आंदोलनकारी का सम्मान सर्वोपरि है और इनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्तालाप कर आश्वासन दिया गया। वहीं झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल मंडल ने कहा कि झारखंड की महागठबंधन सरकार आंदोलनकारियों के लिए बेहतर कदम उठा रही है। वहीं कृषि मंत्री ने पूर्व की तरह सरल स्वभाव हम लोगों से मिलकर हमेशा आवाज उठाने का काम कर रही है। आंदोलनकारियों ने मंत्री के आश्वासन और सम्मान पाकर आभार व्यक्त किया।मौके पर महागामा अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड के आंदोलनकारी मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


