– पावन माह सावन में झूलनोत्सव की धूम
गोड्डा : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पावन सावन मास में इन दिनों झूलन महोत्सव परवान पर है। जगह -जगह झूलनोत्सव के अवसर पर आयोजित भजन संध्या व झूलन गीत से गली-मुहल्ला गुलजार हो रहा है। चहुंओर भक्ति की रसधार बह रही है। जिला मुख्यालय के सहित आसपास गांव में आयोजित झूलनोत्सव के दौरान रात भर आसपास के श्रद्धालु भक्ति संगीत से सराबोर संगीत संध्या का लुत्फ उठा रहे हैं। स्थानीय शंतिनगर एवं गांधी नगर में तो मानो आध्यात्मक की गंगोत्री बह रही है। शांतिनगर में निवर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष बेणु चौबे की अगुवाई में आयोजित झूलनोत्सव में झूलन का भव्य दरबार सजाया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ झूलन पर विराजमान ठाकुर की आरति से किया गया। इसके बाद कलाकारों ने गणेश वंदना से संगीत संध्या का आगाज हुआ। इसी कड़ी में विभिन्न कलाकारों ने देर रात तक प्रस्तुति दी। गीत-संगीत का दौर देर रात तक चलता रहा। यहां भी एक से बढ़कर एक कलाकार अपनी प्रस्तुति देने पहुंचते हैं। इसमें चेतन बाबा, कोशल किशोर, संजू कुमारी, गाेविंद शरण जी महाराज, एस पाठक ,योगानंद सिंह, गौरीशंकर चौबे,सहित अनेक कलाकारों ने अपनी कला का अद्भूत परिचय दिया। उपस्थित श्रद्धालओं को झूलने व नाचने का विवश कर दिया। देर रात तक गीत-संगीत का दौर चलता रहा।
इधर गांधीनगर में ख्यातिप्राप्त भजन गायक बनमाली जी महाराज झूलन से संबंधित भजन व प्रवचन को शास्त्रीय संगीत में ढ़ालकर प्रस्तुत कर रहे हैं। तबला व झाल पर संगत करने वाले गायत्री चरण वत्स को भी महारथ हासिल हैं। हारमोनिय पर भजन गायक सुनील कुमार झा संगत कर रहे थे। उनके गाये पारंपरिक भक्तिगीत ने श्रोताओं को देर रात तक आध्यात्मिक गोता लगाया।
इसी कड़ी मेलनाकिता में भी भजन गायक बिदुभूषण जी महाराज की अगुवाई में झूलनोत्सव काआयेाजन किया गया। इसमें बालकिशोर, भगवती कुमार झा, बमबम, कौशल किशोर आदि ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक झूलन गीत प्रस्तुत किया।





