गोड्डा : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा पौड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव के उनके गोड्डा स्थित आवास पर एक औपचारिक मुलाकात की। जिला अध्यक्ष मो शम्स परवेज़ एवं डॉक्टर सुमन कुमार ने पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव पुष्प गुच्छ देकर धन्यवाद दिया। साथ ही 23 अगस्त को राजभवन, रांची के समक्ष होने वाले धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की और अपनी मांगों से अवगत कराया। विधायक द्वारा संघ की मांगो को उचित बताया। उनके द्वारा कहा गया कि संघ अपनी मांगों को लिखित में दे जिससे कि मैं इसे मुख्यमंत्री के समक्ष मजबूती से प्रस्तुत कर सकूं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में वर्तमान सरकार जनता व कर्मचारियों के हित के लिए कृत संकल्पित है। इस शिष्टमंडल में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मो० शम्स परवेज़, झारोटेफ के जिला अध्यक्ष डॉ सुमन कुमार, झारोटेफ सोशल मिडिया प्रभारी नीरज कुमार सिंह, डॉ महानंद यादव, सुशील कुमार सिंह, दिनेश बेसरा, सरोज कुमार, सज्जाद आलम, मो जहीर, अनुपम मिश्रा, जितेंद्र कुमार, अब्दुल बारी व अन्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


