हिरणपुर (पाकुड़ )। प्रखंड के सुंदरपुर पंचायत भवन में सोमवार को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दर्जनों महिलाओं ने भाजपा नेता व पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू को रक्षा सूत्र बांध कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उपस्थित दर्जनों महिलाओं ने बारी बारी से उनके कलाई में रक्षा सूत्र बांधी। इस दौरान बाबूधन मुर्मू ने सभी बहनों को आशीर्वाद व उपहार दिया। उन्होंने कहा कि बहनों ने मुझे रक्षा सूत्र बांध कर ऋणी बना दिया है। आज भाई बहन से बढ़कर पवित्र रिश्ता ओर कोई नहीं है। जब भी इन बहनों को कभी भी इस भाई की आवश्यकता पड़े मैं सदेव उनके साथ खड़ा रहूंगा। उनके सुख- दुख सभी में उनका सहयोग करूंगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता कैलाश सिंह, अंजन शील, माधव शील, उज्ज्वल सेन, मदन लू, राहुल तिवारी बादल यादव, मामुनी देवी, पिंकी देवी, लक्ष्मी देवी एवं अन्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


