राजमहल – नगर पंचायत क्षेत्र के निरीक्षण भवन में गुरुवार को 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों की हक व अधिकार के रक्षा के लिए झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक के बैनर तले 14 सूत्री मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष मिथुन राजवंशी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाला गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव मौजूद रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ निरीक्षण भवन में भारत माता एवं भगवान विश्वकर्मा के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित के साथ किया गया. इस दौरान रैली में मजदूरों ने हमें भीख नहीं अधिकार चाहिए, झारखंड मजदूर संघ एकता जिंदाबाद, केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव जिंदाबाद सहित अन्य कई नारों के साथ निरीक्षण भवन से निकल कर लालू मार्केट, नया बाजार मोड़ तक गया एवं पुनः नया बाजार मोड़ से लालू मार्केट, मुख्य बाजार होते हुए स्वामी विवेकानंद चौक में संपन्न हुआ.वहीं केंद्रीय मंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि मजदूरों की हक और अधिकार के लिए लगातार लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे. जिसमें आज 14 सूत्री मांगों को लेकर राजमहल में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. जिसमें न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 को जिले में सभी प्रतिष्ठानों को लागू किया जाए, जीवन गुप्ता बरहरवा निवासी एमएस राहुल मेटल कंपनी बड़ा बानापाड़ा में कार्य करने के दौरान दुर्घटना में मृत्यु हो जाना श्रम कानून का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है. अतः उक्त श्रमिक का आठ खाता में नाम दर्ज है या नहीं, जो जांच का विषय है. रेलवे रैक लोडिंग में मजदूरों को प्रति वैगन की राशि 4500 रुपया भुगतान किया जाए, मानव तस्करी पर अभिलंब रोक लगाया जाए, पत्थर उद्योग क्षेत्र में सभी प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरा लगाने की समुचित कार्रवाई हो, गंगा पंप नहर योजना सकरीगली का कार्य को जल्द ही चालू किया जाए, बालश्रम की रोकथाम हो, अवैध शराब की बिक्री पर अभिलंब बंद किया जाए, खनन कार्य में मजदूरों की उपस्थिति पंजी प्रशासन की देखरेख में सार्वजनिक किया जाए, निजी विद्यालय में 25% गरीब अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछला वर्ग के छात्र-छात्राओं को दाखिला दिया जाए, विद्युत कनेक्शन का 5 हजार रुपया से अधिक बकाया वालों का बिजली काटने की कार्रवाई बंद हो, मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को युद्ध स्तर का काम दिया जाए ताकि पलायन पर रोक लगा सके एवं मजदूरी अधिनियम 1936 बोनस संदाय अधिनियम की धारा 1965 उपादान संदाय अधिनियम 1972, कर्मचारी भविष्य निधि 1952 का प्रतिष्ठान में सुनिश्चित ढंग से पालन कराया जाए. सभी श्रमिकों का पंजीकरण अनिवार्य हो ताकि सभी को श्रम कानून का लाभ मिल सके. मौके पर रणधीर कुमार, गणेश ठाकुर, श्रीदाम बसु मिली खातून, रोशनी बीबी, मिथुन यादव फूलकुमारी देवी, ब्रह्मदेव मंडल, मिथुन घोष, जीवन घोष, विश्वजीत मंडल, चंचल यादव लीला देवी, किरण देवी, बिपिन कुमार, पंकज कुमार, रवि घोष सहित अन्य उपस्थित थे.






