साहिबगंज –कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने के लिए मुहिम के तौर पर कार्यक्रम चला रही है. बाबा साहेब के दिये संविधान का कांग्रेस ने अक्षरशः पालन किया है. केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. ईडी सीबीआई जैसी संस्था अविश्वसनीय हो गए हैं. दलित भाई-बहन व वंचित व पिछड़े लोगों के आरक्षण में कटौती की जा रही है. राज्य में लैंड बैंक, सरना धर्म कोड को लंबित किया जा रहा है.कांग्रेस के सिपाही घर घर जा कर केंद्र सरकार की विफलताओं के बारे में और संविधान को कमजोर किये जाने पर चर्चा करेंगे.यह बाते ग्रामीण विकास मंत्री सह साहिबगंज जिला के प्रभारी दीपिका सिंह ने गुरुवार को साहिबगंज मे पत्रकारो को संबोधित करते हुए कही.उन्होने कहा कि पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के मामले में कांग्रेस का स्टैंड साफ है. इस दिशा में राहुल गांधी ने सीधे तौर पर कहा है कि ऐसे कुकृत्य के खिलाफ कदम उठाने के लिए कांग्रेस पूरी मजबूती से केंद्र सरकार के साथ खड़ा हैं. मंइयां सम्मान योजना के चलते अन्य पेंशन योजना के प्रभावित होने के सवाल पर दीपिका पांडेय ने कहा कि विपक्ष ऐसे ही सवाल उठा कर शर्मिंदगी उठा रहा है. जनहित की योजनाओं को लेकर उनका दावा हमेशा फेल हुआ है. मंइयां सम्मान योजना से महिलाएं सशक्त हो रही हैं. साथ ही इससे ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है. महिलाओं की भलाई देख कर भाजपा को जो पेट मे दर्द हो रहा है. उसका कोई इलाज नहीं है.ऐसी योजनाएं चालू रहेंगी और महिलाएं भी सशक्त होंगी. जातिगत जनगणना को लेकर दीपिका ने कहा कि इसके लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस ने संघर्ष किया. लगातार इसके लिए केंद्र सरकार से मांग की. विलम्ब से ही सही यह एक ऐतिहासिक फैसला है.इस फैसले का कांग्रेस स्वागत करती है. और इसे जल्द से जल्द कराने की मांग करती हैं. इससे देश में एक बहुत बड़ा बदलाव आएंगा. शोषित, वंचित व पिछड़ों के सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक पहचान दिलाने में ये आकंड़े बहुत काम आएंगे.






