जातीय जनगणना करने का संघर्ष सड़क से सदन तक कांग्रेस पार्टी ने किया-मणि शंकर
साहिबगंज-साहिबगंज नगर के उत्सव बैंक्विट हॉल जिला परिषद साहिबगंज में मंथन संगठन सृजन कार्यक्रम गुरुवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही. एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह साहिबगंज जिला कमेटी के प्रदेश प्रभारी मणि शंकर उपस्थित रहे.संगठन सशक्तिकरण के लिए आयोजित इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस जिला के प्रभारी मणि शंकर ने एजेंडा बताते हुए यह उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष एवं अगड़ी संगठन के पदाधिकारी को निर्देश दिया की अभिलंब प्रखंड कांग्रेस कमेटी का गठन कर सूची जमा करें तथा आगामी 15 मई तक पंचायत कमेटियों की सूची जमा करें. 6 मई को प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली में बढ़ चढ़कर साहिबगंज के कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे.
मणि शंकर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विगत कुछ वर्षों से मल्लिका अर्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में जातीय जनगणना करने का संघर्ष सड़क से सदन तक कांग्रेस पार्टी ने किया. कल कांग्रेस पार्टी की बहुत बड़ी जीत हुई. जब मोदी सरकार को कांग्रेस की मांग को मनाना पड़ा और मोदी सरकार के कैबिनेट ने घोषणा किया की पूरे देश में जातीय जनगणना कराई जाएंगी.मणि शंकर ने बैठक में प्रस्ताव लाया कि इस कांग्रेस की जीत के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी के प्रति आभार प्रकट किया गया.साथ ही शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी गई कि कांग्रेस की यह बहुत बड़ी विजय है. उपस्थित सभी पदाधिकारी ने हाथ खड़ा करके इस प्रस्ताव को अपना समर्थन प्रदान किया और पारित किया. इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री एवं साहिबगंज जिला कांग्रेस के प्रभारी मंत्री दीपिका पांडे ने इस बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस पार्टी के रीड हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किसी भी तरीके की ग्रामीण विकास मंत्रालय से मदद की जरूरत होगी तो बतौर मंत्री हम उनकी मदद करेंगे. साथ ही उन्होंने आगामी 6 तारीख को रांची में आयोजित संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का न्योता दिया. ग्रामीण विकास मंत्री ने साहिबगंज जिला के बदहाल सड़कों पर चिंता व्यक्त की एवं विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही उचित कदम उठाकर के इन सड़कों का पुनर्निर्माण कराया जाएंगा.बैठक की समाप्ति राष्ट्रगान से हुई एवं धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद कलीमुद्दीन ने किय. इस बैठक में मुख्य रूप से मोहम्मद कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, अशोक पासवान, नित्यानंद गुप्ता, सरफराज आलम, अनिल ओझा,मो सलाउद्दीन,रंजीत टुडू, शहनवाज नासिर,नावेद अंजुम डालिम, दिलदार आलम, नेहाल अख्तर,मिथुन मंडल, निताई सरकार बीवी नूरजहां सद्दाम हुसैन, डॉ विमल देव भगत, परवेज आलम, एनुअल हक अंसारी, मोहम्मद बदरुद्दीन, अनीता साह, अनिता कुमारी, मोहम्मद बदरूद्दोजा, मोहम्मद रियाज, आरिफ आलम, तनवीर राजा, ताबिश इकबाल, गुलाम रब्बानी, मुक्लेसुर रहमान, परवेज आलम,सनाउल्लाह अंसारी, मंटू यादव, मुख्तार अहमद, मोहम्मद नौशाद, सूरज पासवान, खालिक़ शेख, अली कुरेशी, मो कुर्बान, सोनू कुमार ओझा, कुमार निशांत, मोहम्मद मुरसलीन, लक्ष्मण मंडल, देवेंद्र प्रसाद ठाकुर, शाहिद अख्तर, अजय मंडल, कौसर आलम, मोहम्मद रफी शम्स, अजहर अहमद खान, सतीश कुमार पासवान, प्रदीप कुमार, राजीव कुमार गुप्ता, महेंद्र पासवान, मनोज ओझा, मोहम्मद अजीज अंसारी, पंकज कुमार, संजय कुमार, राम सिंगार ओझा, प्रेम बबलू सोरेन, थॉमस टुडू ,भोलानाथ महतो, अजीत कुमार रॉय, सहित जिले के सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे.





