मेहरमा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भगैया के मटरबाड़ी ग्राम में एक अर्धनिर्मित मकान में फांसी के फंदे से झूलता हुआ एक सोलह वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। उक्त मामले में मेहरमा थाना क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत में मटर बाड़ी स्थित एक अर्ध निर्मित मकान से सोलह वर्षीय किशोर का शव मिला। जहां मृतक किशोर की पहचान मानिकपुर निवासी बादशाह खान के सोलह वर्षीय पुत्र दिलो खान के रूप में हुई।वह देर रात तक घर से बाहर था। स्थानीय ग्रामीणों ने जब अर्ध निर्मित मकान में शव देखा, तो तुरंत परिवार को सूचित किया। परिजन और ग्रामीण शव को घर ले गए। मेहरमा थाना प्रभारी सौरव कुमार ठाकुर को घटना की जानकारी मिलते ही वे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया। वहीं थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि यह आत्महत्या है या हत्या, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल इस घटने की जांच में स्थानीय प्रशासन जुट गई है।






