बोले: सरकार लकड़ी मिल चलाने का करे ठोस पहल, दर-दर ठोकर खाने को मजबूर हैं बढई कारीगर
25 सेफ्टी तक लकड़ी लाने ले जाने की छूट बढई मिस्त्री को मिले
दुमका ब्यूरो

दुमका। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज रविवार को जिला दुमका की बैठक जिला कार्यालय ग्रांट स्टेट,दुमका में जिला अध्यक्ष गंगाधर शर्मा की अध्यक्षता में की गई। जिला अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने कहा कि लकड़ी मिल बंद हो जाने से दुमका के सभी बढई कारीगर बेरोजगार हो गए हैं उनके घरों की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गई है। बच्चों के शिक्षा प्रभावित हो चुका है अधिकतर कारीगरों की घरों का राशन भी आना मुश्किल हो गया है । ऐसे में कारीगर भाइयों को समझ में नहीं आ रहा मैं करूं तो क्या करूं। इसलिए लकड़ी मिल खुलवाने, स्फूर्ति योजना के तहत 500 लोगों का दुमका में क्लस्टर बनाने एवं जमीन उपलब्ध कराने, 25 सेफ्टी तक लकड़ी लाने ले जाने की छूट बढई मिस्त्री को देने, झारखंड में आर्टिजन डेवलपमेंट बोर्ड का गठन करने, बढई कारीगर को 10 लाख तक बिना गारंटी ऋण देने इत्यादि मांगों को लेकर 13 मई 2025 को विशाल रैली का आयोजन किया जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश सचिव पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष क्रांति राणा, जिला महासचिव रवींद्र शर्मा, जिला कार्य समिति सदस्य नीलू मारिया, मुकेश शर्मा, संजय शर्मा, जितेंद्र शर्मा, प्रभाकर शर्मा, मसलिया प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ मिस्त्री, पिंटू मिस्त्री, विकास शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





