देवघर संताल एक्सप्रेस मेल:-मारवाड़ी युवा मंच, देवघर शाखा द्वारा शाखा कार्यालय परिसर में सत्र 2025-26 के लिए नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन पदाधिकारियों का मंच के सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित करते हुए की गई।
इसके उपरांत सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को भूतपूर्व अध्यक्ष हरीश तोलासरिया द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में युवा अनुज धानुका (श्रेष्ठ संयोजक), युवा पंकज भालोटिया (सर्वश्रेष्ठ संयोजक), युवा अमित छावछरिया (सर्वश्रेष्ठ कार्यकारिणी सदस्य), युवा निहित टमकोरिया (अध्यक्षीय पुरस्कार) एवं युवा साकेत छावछरिया (कार्यकारिणी बैठक में सर्वाधिक उपस्थिति) शामिल रहे।
तदुपरांत, सत्र 2025-26 के लिए नवमनोनीत अध्यक्ष युवा रोहित सुल्तानिया, सचिव युवा अमरदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष युवा पंकज भालोटिया, उपाध्यक्षगण युवा अमित छावछरिया, युवा अभिषेक सिंघानिया और युवा विवेक अग्रवाल, सह-सचिव युवा हर्ष जगनानी तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को श्री हरीश तोलासरिया द्वारा विधिवत शपथ दिलाई गई।
पूर्व अध्यक्ष ने सभी नवगठित पदाधिकारियों को बधाई दी एवं समाज सेवा के विविध आयामों पर अपने विचार साझा किए। नवमनोनीत अध्यक्ष श्री रोहित सुल्तानिया ने मंच के सदस्यों को संबोधित करते हुए मंच को नई ऊंचाइयों पर ले जाने तथा समाज विकास एवं जन सेवा के क्षेत्र में हर संभव प्रयास करने का संकल्प दोहराया।
सभा के दौरान भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में शहर के प्रमुख स्थानों पर प्याऊ सेवा स्थापित करने, समय-समय पर नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित करने तथा श्रावणी मेला शिविर जैसे आगामी महत्वपूर्ण आयोजनों पर भी विचार-विमर्श किया गया।गौरतलब है कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की पूरे देश में 750 से अधिक सक्रिय शाखाएँ हैं, जो साल भर तन, मन एवं धन से जनहित के कार्यों में संलग्न रहती हैं।
इस अवसर पर भूतपूर्व अध्यक्षगण मनोज नेवर, संजय चौधरी, आलोक अग्रवाल, विकास बसैवाल, प्रकाश लाठ, विजय कोशिक, अनुज धानुका तथा अन्य गणमान्य सदस्यगण, सेवार्थ संस्था के अध्यक्ष पवन तमकोरिया एवं मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष अशोक डालमिया भी उपस्थित थे।

नवगठित कार्यकारिणी का विवरण:-
1. रोहित सुल्तानिया (अध्यक्ष)
2. अमरदीप शर्मा (सचिव)
3. पंकज भालोटिया (कोषाध्यक्ष)
4. केशव चोखानी (निवर्तमान अध्यक्ष)
5. अमित छावछरिया (उपाध्यक्ष)
6. अभिषेक सिंघानिया (उपाध्यक्ष)
7. विवेक अग्रवाल (उपाध्यक्ष)
8. हर्ष जगनानी (सह सचिव)
9. ऋषभ केडिया (मेडिकल प्रभारी)
10. सत्यम बाजला (खेल प्रभारी)
11. अनुज धानुका (ऑक्सीजन प्रभारी)
12. निहित टमकोरिया (सदन प्रभारी एवं वस्तु भंडार प्रभारी)
13. सर्वेश मोदी (सोशल मीडिया प्रभारी)
14. अंशु बंका (रक्तदान प्रभारी)
15. अर्पित मोदी (अमृतधारा प्रभारी)
16. राहुल मोदी (अमृतधारा प्रभारी)
17. साकेत छावछरिया (संगठन विस्तार प्रभारी)
18. अनुपम बाजला (कार्यकारिणी सदस्य)
19. अभिषेक अग्रवाल (कार्यकारिणी सदस्य)
20. प्रत्युष सुल्तानिया (कार्यकारिणी सदस्य)
21. पंकज सुल्तानिया (कार्यकारिणी सदस्य)
22. आशीष शराफ (कार्यकारिणी सदस्य)
23. शेखर झांझरिया (कार्यकारिणी सदस्य)
24. मुकेश अग्रवाल (कार्यकारिणी सदस्य)
25. अंकित सिंघल (कार्यकारिणी सदस्य)





