एसपी,पुलिस पदाधिकारी व जवानो ने दी श्रद्धांजलि

साहिबगंज- जिले के मुफस्सिल थाना में पदस्थापित एएसआई सुमन बास्की कि अचानक तबियत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन मे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां इलाज के दौरान एएसआई सुमन बास्की की मौत हो गई.वही एएसआई सुमन बास्की के निधन की खबर सुनते ही पुलिस परिवार के बीच शोक का लहर दौड़ गया.पुलिस परिवार ने दु:ख व्यक्त करते हुए मृत एएसआई सुमन बास्की को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.पुलिस परिवार ने मृतक सुमन बास्की के शव का दाह संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बरगच्छा हरियारी भेज दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक एएसआई सुमन बास्की पुलिस विभाग में वर्ष 2004 में भर्ती हुए थे.शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनका इस तरह का अचानक चला जाना पुलिस परिवार की बहुत बड़ी क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे तथा उनके परिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें.वही पुलिस लाइन मैदान में जिले के एसपी अमित कुमार सिंह सहित पुलिस पदाधिकारी ने मृतक एएसआई सुमन बास्की के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी.
इसके बाद उन्हे अंतिम विदाई दी गई. एसपी ने एएसआई सुमन बास्की के पार्थिव शरीर को कंधा देकर गृह क्षेत्र भेजा.पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मृतक एएसआई सुमन बास्की इसके पूर्व झारखंड के हजारीबाग थाना में पदस्थापित थे.मृतक एएसआई अपने पीछे चार पुत्री, एक पुत्र व पत्नी सहित भरा पुरा परिवार को छोड़ गए. शोक सभा में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, सीडीपीओ किशोर तिर्की, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाडी थाना प्रभारी शशि सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार, पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, उपाध्यक्ष रामाशंकर यादव, सचिव वीरेंद्र राय, कोषाअध्यक्ष विश्वजीत सिंह सहित पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवान मौजूद थे.





