मजदूर दरभंगा से लौटने के दौरान ,हावड़ा जयनगर ट्रेन में बेहोशी की हालत में मिला
प्रमोद कुमार
साहिबगंज, मालदा रेल मंडल अंतर्गत साहिबगंज रेल पुलिस ने नशा खुरानी गिरोह के शिकार हुए एक युवक को बेहोशी की हालत में ट्रेन से बुधवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया युवक मजदूरी के काम करके घर आ रहा था.नशाखुरानी गिरोह के शिकार युवक महबूब आलम 25 वर्षीय बताया जा रहा है. इस संबंध में रेल पुलिस ने बताया कि युवक के पास से ट्रेन का टिकट बरामद किया गया है जो की दरभंगा से पाकुड़ जा रहा था. और अचेत अवस्था में रेल जीआरपी व आरपीएफ पुलिस ने डॉन हावड़ा जयनगर ट्रेन में साहिबगंज में अचेत अवस्था में मिला उसे इलाज के लिए आरपीएफ के कॉन्स्टेबल राजकुमार शाह ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया अस्पताल में चिकित्सक केशव कृष्णा के द्वारा इलाज प्रारंभ किया गया इधर युवक ने अपना नाम महबूब आलम पाकुड़ जिले के रहने वाले बताया है आगे युवक ने बताया कि दरभंगा से काम करके पाकुड़ लौट रहे थे. उसी दौरान नशाखुरानी के गिरोह ने बिस्किट में डालकर कुछ खिला दिया.युवक के पास से रेल पुलिस ने राजमिस्त्री में काम आने वाले औजार बरामद किया है | इधर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है |





