अधिवक्ता संघ के लिपिक के पुत्र सौरभ ने लखनऊ से फोन कर पिता को यूपीएससी परीक्षा में सफल होने की दी जानकारी
चौथे अटेम्प्ट में यूपीएससी में 49वां रैंक प्राप्त कर सफलता का लहराया परचम
आईआईटी खरगपुर से बी.टेक और एम.टैक हैं सौरभ सिन्हा
एस.के. झा. ‘सुमन’

दुमका। यूपीएससी सिविल सेवा 2024 परीक्षा में 49वां रैंक प्राप्त करने वाले छात्र सौरभ सिंहा है। वे शहर के गोपाल मंदिर, रसिकपुर मोहल्ले में छोटे से घर में रहते हैं। पिता प्रियव्रत सिन्हा उर्फ पिंटू, दुमका कोर्ट में बड़ा बाबू के पद पर कार्यरत हैं। माता विभा सिन्हा गृहणी हैं। सौरभ दो भाई है। सौरभ सिंह का ननिहाल धनबाद है । सौरभ सिन्हा दो भाइयों में बड़ा है। छोटा भाई ऋषभ सिंहा हैं। छोटा भाई फिजिक्स ऑनर्स कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं। पिता से जब यह पूछा गया कि यह आपके पुत्र यूपीएससी परीक्षा में सफल होने की जानकारी आपको कैसे मिली तो उन्होंने बताया कि हमारे पुत्र लखनऊ से फोन कर मुझे सफलता की जानकारी दी।
——————–
सिविल सेवा परीक्षा में सफलता अपने चौथे प्रयास में किया हासिल
पिता पिंटू ने बताया कि सौरभ की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता अपने चौथे प्रयास में हासिल की है, चौथे प्रयास में सौरभ को यह सफलता मिली है। 2019 में सौरभ ने पहली बार परीक्षा दी थी, जिसमें सफलता नहीं मिल पाई। वे 2021 और 2022 में इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस कारण निराश होकर 2023 में सौरभ यूपीएससी की परीक्षा में नहीं बैठे थे। लेकिन लगातार कड़ी मेहनत से आखिरकार उन्होंने सफलता हासिल कर ली।
——————————————
2 वर्ष की अवस्था में पिता को दिख गया था पुत्र का प्रतिभा
सौरभ के पिता ने बताया कि 2 वर्ष की अवस्था में ही सौरभ की कार्यशैली कुछ अलग ही बयां कर रही थी। आंख बंद कर एबीसीडी के खिलौने के रंग और शब्द को बता देता था। तभी पता चल गया था कि यह कुछ है और बच्चों से विशेष।
—————————————
आईआईटी खरगपुर से बी.टेक और एम.टेक हैं सौरभ सिन्हा
सौरभ सिन्हा दुमका शहर के एक अंग्रेजी स्कूल ग्रीन माउंट शिक्षा दीक्षा दुमका के ग्रीन माउंट स्कूल से प्रारंभिक से इंटर तक हुआ है। सौरभ सिन्हा के पिता पिंटू अपने पुत्र के बारे में बताते हुए कहा कि वह बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है। उन्होंने कहा कि इंटर पास करने के बाद फिटजी रांची में आईआईटी की तैयारी के लिए चला गया। 2014 में आईआईटी की परीक्षा पास कर गया। इनका नामांकन आईआईटी खरगपुर में हुआ और 2019 में आईआईटी पास आउट हो गया।
————————–
धुन का पक्का सौरभ नारायण इंस्टिट्यूट लखनऊ में पढ़ाते हैं मैथ
आईआईटी पास कर नौकरी की जगह इन्होंने शिक्षा क्षेत्र में सेवा देने का कार्य को करियर के रूप में चुना । हालांकि बाद में उनका रुझान यूपीएससी की तरफ बढ़ा। फिटजी लखनऊ में भी पढ़ाया। उसके बाद वे लखनऊ नारायणा इंस्टिट्यूट में शिक्षक बनकर सेवा देने लगा। वह वहां पर बच्चों को गणित पढ़ाते हैं। वे बचपन से अपने जीवन के बारे में खुद निर्णय करता था। हमलोग उसके निर्णय में सहभागी बने रहे और उसके मनोबल को बनाए रखें कई बार ऐसी परिस्थितियों उभरी जिसे लगा कि अब पढ़ने के लिए फीस देना संभव नहीं है। पर कुछ शुभेच्छा का पूरा रहा योगदान। सौरभ के उपलब्धि पर उनके दुमका स्थित पुश्तैनी घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
—————————————-
विपरीत परिस्थितियों में शुभेच्छों ने की मदद
पैसे की तंगी की वजह से आईआईटी खड़कपुर में नामांकन करना मुश्किल हो रहा था लेकिन उनके प्राथमिक स्कूल के मलिक करूण राय ने काफी आर्थिक मदद की है। वे सिर्फ यहां तक ही मदद नहीं की है वरण प्राथमिक से लेकर इंटर तक का फीस उन्होंने माफ किया। हमारे कई शुभेच्छू ने हमारे विपरीत परिस्थिति में काफी मदद की है। आज उसी का परिणाम है कि हमारा पुत्र सौरभ सिन्हा आज यूपीएससी की परीक्षा में 49वां स्थान प्राप्त कर सिर्फ परिवार और शहर का ही नहीं पूरे देश का नाम रोशन किया है। खबर लिखे जाने तक सफल अभ्यर्थी से बात नहीं हो पाई है। क्योंकि वे लखनऊ में रहते हैं और उसे समय कोचिंग संस्थान में बच्चों को पढ़ा रहे थे।





