अमित सिह/धनंजय हलदार

साहिबगंज – पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज के थाना क्षेत्र के जाफराबाद में वक्फ बोर्ड बिल के विरोध मे हुए दंगे से पिड़ित हिंदू समुदाय के लोग सदमे मे है.उपद्रवियों द्वारा हिंदुओं की दुकान लूटने, घरो को जलाने, बम से हमला करने एवं घरो पर आग का गोला फेंकने एवं हथियार के साथ हिंसक झड़प कर कई हिंदुओं को मौत के घाट उतार दिया. मुर्शिदाबाद मे हुई घटना के बाद अपनी व अपने परिवार की जान बचाकर झारखंड राज्य के साहिबगंज जिले के राजमहल के बर्मन कोलोनी, मधुसूदन कोलोनी,एक नम्बर दियारा मे अपने रिस्तेदारो के यहां 50-60 पिड़ित हिंदू पुरुष , महिला व बच्चो ने शरण ली है.मिली जानकारी के अनुसार राजमहल के बर्मन कोलोनी मे आपने दामाद सुमीर बर्मन के घर दंगा पिड़ित हृदय दास उम्र 46 वर्ष, मटोरी दास उम्र 85 वर्ष, निलिमा दास उम्र 40 वर्ष, बापी दास उम्र 27 वर्ष, सुचोरिता सरकार उम्र 24 वर्ष, रूपचंद सरकार उम्र 50 वर्ष, अर्द्ध्या दास उम्र 3 वर्ष, सुस्मिता सरकार उम्र 42 वर्ष संचिता सरकार उम्र 22 वर्ष,संगीता सरकार उम्र 19 वर्ष, रुद्रनाथ सरकार उम्र 15 वर्ष, पार्थो माझी उम्र 1 वर्ष ने शरण ली है.
————————-
हिन्दूओं के गांव को घेरकर बम व आग का गोला बरसा रहे थे उपद्रवी-हृदय दास
साहिबगंज – मुर्शिदाबाद मे हुये दंगे मे मारे गये हरि गोविंद दास के भतीजे हृदय दास ने दंगे के संबंध मे बताया कि जाफराबाद गांव में लगभग डेढ़ सौ परिवार रहता हैं. गांव को चारों तरफ से घेर कर उपद्रियों ने बम, आग के गोले, हथियार लेकर पूरे गांव को लूटने लगे.वहां के बहू बेटियों को छेड़खानी करने लगे. साथ ही उसमें हमारे चाचा एवं एक भाई को जान मार दिया. हम लोग किसी तरह वहां से अपनी बुढ़ी मां को मरीज बनाकर एंबुलेंस के सहारे पाकुड़ होते हुए अपने परिजनों के यहां राजमहल बर्मन कोलोनी शनिवार की रात पहुंचे.
————————-
गांव मे हो रहा था मौत का तांडव-संचिता सरकार
साहिबगंज – मुर्शिदाबाद मे हुए दंगे मे जान बचाकर राजमहल पहुंची पिड़ित महिला संचित सरकार ने बताया कि जिस वक्त सुबह के समय घटना हो रही थी.हमलोगो को महसूस हो रहा था कि मौत का तांडव हो रहा है.हमलोग अपनी जान बचाकर किसी तरह घर पर घुसकर थे.पूरे दिन बीत जाने के बाद भी हमलोगो का एक दाना नसीब नहीं हुआ. उपद्रवियों के द्वारा सिर्फ हिंदुओं को टारगेट कर मारा जा रहा था.हमने कई बार शमशेरगंज थाना प्रभारी को कॉल किया परंतु वह नहीं आए.
————————-
हिंदू रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से की बंगाल मे राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
साहिबगंज – मुर्शिदाबाद के दंगा पीड़ितों से मिलने के लिए हिंदू रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष बर्मन कोलोनी पहुंचे.उन्होने पिड़ित परिवारो से मिलकर घटना की जानकारी ली.और हर संभव मदद करने का आश्वासन पिड़ित परिवारों को दिया.हिंदू रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने मुर्शिदाबाद मे हुए दंगे मामले को लेकर प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को पत्र लिखकर पच्छिम बंगाल मे जल्द से जल्द राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है.साथ ही पिड़ित हिंदू परिवारों को प्रयाप्त सुरक्षा व मुआवजा देने की मांग की है.





