हिरणपुर (पाकुड़ )लिट्टीपाड़ा विधानसभा के अंतर्गत डांगापाड़ा पंचायत के श्यामपुर, सावलपुर संगम्हारिया गांव में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। लोगों के समस्या इसमे मुख्य वक्ता बाबुधन मुर्मू पुर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता लिट्टीपाड़ा विधानसभा ने लोगो के बीच समस्या को सुने एवं भाजपा सरकार द्वारा चलाये जाने वाले योजनाओ के बारे में लोगो को बताया। साथी हिरणपुर प्रखंड के चौकीढाब ग्राम में भी बाबुधन मुर्मू ने जन सम्पर्क अभियान चलाया व गांव वालो की जल , सड़क, बिजली, विद्यालय के समस्या को सुना और उसे निवारण करने का अश्वासन दिया । इस अभियान में गांव के प्रधान चरलेरा किस्कु और मुड़रा तुरी, रामका किस्कु, ठाकुर मुर्मू, घदाड़ मुर्मू, थागु सोरेन, खुदु किस्कु, लड़गा हंसदा, गुड़दयाल साहा, रविंद्र साहा, देवेंद्र नाथ साहा, एलवरी शाह, भोला साहा, रामदयाल साहा, मिथुन साहा, सनातन मुर्मू सम्मिलित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


