संताल एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर । कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी डॉक्टर के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के बाद नृशंस हत्या के मामले में त्वरित न्याय की माँग के लिए समाज के आम एवं विभिन्न संगठन के लोगों ने आई एम ए के डॉक्टरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वीर कुंवर सिंह स्मारक, वी आई पी चौक से गाँधी स्मारक, टॉवर चौक देवघर तक जनाक्रोश कैंडल मार्च किया. इसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया.एम्स देवघर से डॉ सुमित, डॉ समीक्षा, डॉ चंदन मिश्रा, प्राची मिश्रा,रंजन जयकर एवं विवेक ओझा, संथाल परगना एंड इंडस्ट्रीज आलोक मलिक, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर के अध्यक्ष मयंक सिंह एवं अन्य सदस्य, बिहार प्रदेश सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन राजेश कुमार गुलशनएवं अन्य सदस्य,बिहार झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन पंकज कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार एवं अन्य सदस्य, लैब टेक्नीशियन पैरामेडिकल कर्मी, आम नागरिकों में रोहित बरनवाल, विनय बरनवाल, अमित जी, प्रशांत जी, देवघर डेंटल एसोसिएशन के करीब पचास एवं आई एम ए एवं झासा देवघर के करीब सौ सदस्यों ने हिस्सा लिया. डॉक्टरों के आंदोलन में समाज की इतनी सहभागिता पहली बार हुई जो सराहनीय है और हमारे लिए उत्साहबर्धक है. राज्य और केंद्र सरकारों से हमारी माँग है कि हमें सुरक्षित वातावरण प्रदान करें जिससे हम निर्भीक होकर मानवता की सेवा कर सकें.


