जिले में शांति और एकता का प्रतीक बना त्योहार ईद-उल-फितर पर्व

संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। पाकुड़ जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह होते ही लोग मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए पहुंचने लगे। हर आयु वर्ग के लोग नए कपड़े पहनकर इस पावन अवसर पर एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे थे। पूरे जिले में तक़बीर और दुआओं की गूंज से माहौल पूरी तरह रूहानी हो गया था।
*चेंगाडांगा में नमाज अदा, शांति और भाईचारे का संदेश*
चेंगाडांगा में ईद-उल-फितर की नमाज जुमा मस्जिद के ईमाम मौलाना अब्दुल रौब द्वारा पढ़ाई गई। नमाज के दौरान ईमाम ने देश और दुनिया की सुख-समृद्धि की दुआ मांगी। अपनी तक़रीर में उन्होंने कहा कि ईद शांति और भाईचारे का प्रतीक है, और यह हमें एकजुटता और एक-दूसरे की मदद करने की भावना सिखाती है। उन्होंने रमजान के महीने में दिखाए गए जज्बे और समर्पण को पूरे साल बनाए रखने की अपील की और गरीबों की मदद करने की जिम्मेदारी पर जोर दिया।
*सुरक्षा इंतजामों के साथ शांतिपूर्ण माहौल*
त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जिले के विभिन्न मस्जिदों के बाहर पुलिस जवानों को तैनात किया गया था ताकि कोई असुविधा न हो और लोग खुशी से त्योहार मना सकें।ईद के इस खास मौके पर लोगों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ नजर आ रहा था, और पूरे जिले में एकता और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। उधर हिरणपुर में माहे रमजान महिने की समाप्ती के पश्चात ईद उल फितर की नमाज अदा की गई । ईद की नमाज हाथकाठी की ईदगाह पहाड़ ओर जामिया सल्फ़िया मदरसा कमलघाटी की प्रांगण,मोहनपुर,बड़तल्ला मंझलडीह की ईदगाह पर नमाज अदा की गई इस ईद की नमाज पर रोजेदारों ने सारे जहां,एवं अपनी मुल्क की शांति और अमन की सलामती की अला तला से दुआ मांगा। वही इस ईद की नमाज पर एवं इस त्योहार पर खुशियां ओर भाई चारे की सन्देश लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू ने सभी ईद की नमाज जहाँ जहाँ हो रहे ईद की नमाज पर घूम घूम कर दी। एवं सभी रोजेदारों एवं ईद नमाज अदा कर रहे।मुस्लिम समुदायों से गले मिले वही कमलघाटी में जेएमएम के जीला अध्यक्ष अज्जिजुल इस्लाम से,तथा जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी , इशाक अंसारी आदि को गले मिलाया ओर खुशी और भाई चारे के सन्देश दिया। वही उपायुक्त पाकुड़ मनीष कुमार एवं,पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार पाकुड़ ने भी मुस्लिम समुदायों के बीच मस्जिद ईदगाह आदि में घूम घूम कर खुशियां बंटी ओर सभी को भाई चारे से मिलकर शोहर्ध्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का संदेश एवं मुबारकबाद भी दिया। सभी ने उपायुक्त ओर पुलिस अधीक्षक को बधाइयां भी दिया गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दिया। इस मौके पर , जाबेद आलम,जाहिद आलम,सगीर अंसारी इशाक अंसारी आदि उपस्थित थे।





