देवघर। जिले के जसीडीह स्टेशन के बाहर जसीडीह पुलिस को चुनौती देते हुए अज्ञात बाइक चोर ने दिन दहाड़े एक चाय दुकान के सामने से बाइक चोरी कर फरार हो गया। बाइक चोरी की पूरी घटना दुकान के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी सूचना सोनारायठाडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसबुटिया गांव के बाइक मालिक शिवनारायण शाह ने जसीडीह थाना में बाइक चोरी की शिकायत की है।
वही इसकी सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के मदद से अज्ञात बाइक चोर की तलाश में जुट गए हैं। सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि बाइक चोर एक प्लास्टिक बैग टांग हुए हैं। पहले चाय दुकान में चाय पीने लगे उपरांत कुछ देर इधर उधर देखने के बाद बाइक में आराम से चाभी लगाकर बाइक को ले जाते दिख रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

