दुमका। रमजान के मुबारक मौके पर इनडोर स्टेडियम दुमका में शुक्रवार को दावत-ए- इफ्तार आयोजित की गई। रोजेदारों के साथ स्थानीय विधायक बसंत सोरेन, शिकारीपाडा के विधायक आलोक सोरेन, पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार, एसडीओ कौशल कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस डॉ मोहमद सैयद मुस्तफा हाशमी, डीएफओ, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर प्रभारी रवि यादव समेत समेत दर्जनों नेता और सैकड़ों रोजेदार शामिल रहे।

————————————–‘
जनता दरबार में बसंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्या
सदर प्रखंड के परिसर में जनता दरबार कार्यक्रम हुई। इस कार्यक्रम में दुमका विधायक बसंत सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जन सुनवाई के दौरान लोगों ने विधायक के समक्ष मुख्यमंत्री मैया समान योजना, आधार नामांकन अपडेट जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री अबुआ आवास पेयजल, बिजली सहित अन्य कई समस्याओं से संबंधित लिखित प्रार्थना पत्र देकर लोगों ने अपना निदान कराने का अनुरोध किया। विधायक के जनता दरबार में सबसे ज्यादा समस्या मुख्यमंत्री सम्मान योजना सामने आई।





