आईएमए के आह्वान पर दुमका के चिकित्सकों ने 24 घंटे के लिए ओपीडी सेवा की बाधित
पृथ्वी का भगवान डॉक्टर को कहा जाता है, लेकिन कुछ हैवान ने इस भगवान के साथ हैवानियत की तमाम हदों को कि पार:आईएमए के प्रदेश पदाधिकारी डॉ सुशील बिजय
दुमका। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या मामले को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर दुमका तक रेजिडेंट्स डॉक्टरों में काफी गुस्सा है। दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रतिदिन 600 से 700 मरीज इलाज वाले संस्थान में भी शनिवार को आईएमए के आह्वान पर दुमका के चिकित्सकों ने 24 घंटे के लिए ओपीडी सेवा को बाधित रखा है। हालांकि इमरजेंसी सेवा बहाल रखा है। जिले के सभी डॉक्टर ओपीडी सेवा का बहिष्कार कर दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में धरना पर बैठे हुए हैं।
धरना पर बैठे आईएमए के प्रदेश पदाधिकारी डॉ सुशील बिजय का कहना है कि डॉक्टर को पृथ्वी का भगवान कहा जाता है, लेकिन कुछ हैवान ऐसे भी है जो भगवान के साथ हैवानियत की तमाम हदों को पार कर जाता है. कोलकाता कांड इसका एक ज्वलंत उदाहरण है. दहशत के माहौल में डॉक्टर आखिर कब तक मरीजों की सेवा करेंगे. सरकार को डॉक्टर की सुरक्षा के लिए सख्त कानून शीघ्र बनानी चाहिए. साथ ही मांग है कि कोलकाता कांड में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ साथ कठोर दंड मिले ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह के घृणित अपराध करने के पहले सौ बार सोचे.






