प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ रेप मर्डर के विरोध में सरैयाहाट में धरना।
सरैयाहाट । कोलकाता में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ रेप के बाद हत्या के विरोध में राष्ट्र व्यापी कार्य बहिष्कार के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट में चिकित्स्कों और स्वास्थ्य कर्मियों ने ओपीडी कार्य का बहिष्कार करते हुए धरना दिया। इस दौरान चिकित्स्कों और स्वास्थ्य कर्मियों ने पुरे देश में के मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है। जिससे देश में हेल्थ वर्कर निर्भय होकर अपनी सेवाएं दे सके। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभारानी प्रसाद ने कहा की आज हर क्षेत्र में महिला आगे है। महिला सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, लेकिन महिला सुरक्षित नहीं है। आज सभी घर की बेटी, बहू काम करने जाती है। उनकी सुरक्षा होनी चाहिए। इस घटना में त्वरित न्याय मिलना चाहिए। ताकि भय मुक्त मेडिकल कर्मी काम करें। उन्होंने कहा कितने खतरनाक हालात हैं देश में महिला चिकित्सक सुरक्षित नहीं है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर कैसे कम करें। यह काम करने की स्थिति नहीं है। सरकार को तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मौक़े पर डॉ भूपेश सिंह, डॉ सर्वजीय, डॉ आदित्य राज, प्रीति जायसवाल, शशि कुमारी, नुनुलाल हेमब्रम सहित अन्य मौजूद थे।


