दुमका : जिले के अंतर्गत आने वाले कई थाना क्षेत्रों में बच्चा चोरों के आने की अफवाह तेजी से फैली है। इस अफवाह के कारण एक बोलेरो में सवार होकर सनौहलावासी भागलपुर से तारापीठ जा रहे पांच लोगों को काठीकुंड थाना क्षेत्र में बंधक भी बना लिया गया। पुलिस-प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें छुड़ाया। इस बीच दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने जिले के सभी लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की अफवाहों में न पड़ें, ऐसा कहीं कोई मामला नहीं है. उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर कोई इस तरह की अफवाहों में फंसकर कानून को अपने हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
——————-

बच्चा चोरी के आरोप में पांच लोगों को बनाया ग्रामीणों ने बंधक
गाड़ी में सवार राजकुमार चौधरी, सिकंदर वर्मा, नरेंद्र चौधरी, सुधांशु कुमार झा और चालक मो. मनीर सवार थे। रास्ते में आमगाछी-कल्याणपुर मुख्य मार्ग पर चिरुडीह गांव के पास ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के संदेह में इनकी गाड़ी रोक ली और इन्हें आंगनबाड़ी केंद्र में ले जाकर बंधक बना लिया। यह खबर भी हर जगह फैल गई कि पांच बच्चा चोर पकड़े गए हैं। यह सुनते ही आसपास के कई गांवों के लोग जुट गक। हालांकि गनीमत रही कि ग्रामीणों ने इनके साथ मारपीट नहीं की।
———————–
बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी बंधक को छुड़ाया
पुलिस प्रशासन को सूचना मिलते ही दुमका एसडीपीओ विजय कुमार महतो और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. सभी ने मौजूद ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया कि ये बच्चा चोर नहीं हैं बल्कि पूजा के लिए तारापीठ जा रहे हैं. पुलिस प्रशासन के समझाने पर चिरुडीह गांव के लोग कुछ देर बाद उन्हें जाने देने को राजी हो गए





