चारो बच्चे सकरीगली जमुनी फाटक का है रहने वाला

साहिबगंज – साहिबगंज जिले के सकरीगली जमुनी फाटक के रहने वाले चार बच्चों ने किक्रेट खेलने के दौरान पेड़ पर लटक रहे काजू जैसा जंगली बीज को काजू समझकर खा लिया.जंगली बीज खाने से चारो बच्चो की हालत बिगड़ने लगी तो आनन-फानन मे परिवार वालों ने चारो बच्चों को इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचा.जहां चिकित्सक डा ऋतुराज ने चारो बच्चों का इलाज प्रारंभ कर दिया.मिली जानकारी के अनुसार जंगली बीज खाने से
सकरीगली जमुनी फाटक निवासी पवन मंडल का 14 वर्षीय बादल कुमार,सुगरी मंडल का 7 वर्षीय पुत्र रोहन मंडल,10 वर्षीय आदित्य मंडल एवं सीपन मंडल का 7 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार है.परिवार वालों ने बताया कि चारो बच्चे जर्मनी फाटक के समीप रेलवे लाइन के पास क्रिकेट खेल रहा था. इस बीच पेड़ पर काजू जैसा चीज को देकर बच्चो ने काजू समझ कर जंगली बीज पेड़ से तोड़कर खा लिया.जंगली बीज खाने के बाद बिगड़ने लगी.घर मे बेहोश होने लगा तो हमलोगो ने चारो बच्चों को इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल मे भर्ती कराएं.जहां चारो का इलाज चल रहा है.





