पिड़ित लोगो का हुआ लाखो की क्षति
गुरुवार की अहले सुबह 3:15 बजे लगी आग
साहिबगंज –नगर थाना क्षेत्र के रेलवे माल गोदाम रोड के बनपर टोला सुर्या नर्सिंग होम के सामने झोपड़ी मे गुरुवार की अहले सुबह 3:15 बजे अचानक हुई अगलगी की घटना मे आधा दर्जन घर व दुकान आग मे जलकर राख हो गया.लगी आग मे घरो व दुकान का लाखों रुपया का नुक़सान हुआ है.घर मे फंस जाने के कारण 45 वर्षीय महिला सुशीला मोसेमात आग से झुलस गई.झुलसी महिला सुशीला का सुर्या नर्सिंग होम में चल रहा हैं.सुशीला का दोनो हाथ व पीठ आग से झुलस गया है.मिली जानकारी के अनुसार गरीब तबके के लोग सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहते थे.और अपनी दुकान चलाकर जीवन यापन करते थे.पिड़ितो ने बताया कि अहले सुबह लगभग 3:15 बजे आग-आग का हल्ला हुआ तो बाहर निकल कर देखा तो झोपड़ीनुमा घर व दुकान धु धु जल रहा था.किसी तरह हमलोगो ने अपनी जान बचाई. क्या करें ना करें हमलोगो को कुछ समझ में नहीं आ रहा था.सूर्य नर्सिंग होम के कर्मियों ने अग्नि शमन विभाग को फोन कर आग लगने की जानकारी दी गई.और मुहल्ले के लोग सूर्या नर्सिंग होम के फायर फाइटिंग सिस्टम से आग को बुझाने के प्रयास मे लग गये.लोगो के प्रयास से आग पर हद तक काबू पा लिया गया था.तभी दमकल वाहन के साथ दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया.लेकिन तब तक हमलोगो का घर व दुकान का सभी सामान आग मे जलकर राख हो गया.मिली जानकारी के अनुसार अगलगी की घटना मे आशा देवी, सुशीला, दीपक राज, लाल बहादुर शर्मा, गणेश शर्मा व पुतुल देवी का घर व दुकान जला है.पिड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है.






