योगेश कुमार

जामताड़ा । जामताड़ा जिले में गुरुवार की सुबह एक बार फिर मौसम ने अपना करवट बदल लिया है प्रातः 5:00 के बाद से ही झमाझम बारिश देखने को मिली इसके साथ ही गर्जन भी देखने को मिला। वही हवा की गति में भी वृद्धि रही। मौसम की इस बदलती मिजाज ने एक बार फिर लोगों को ठंड का एहसास हुआ। लोग घर में दुबके रहे सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला वही सुबह करीब 8:30 बजे तक सड़के सुनसान देखी गई। वही समाचार लिखे जाने तक आसमान में गहरे काले बादल छाएं रहें। और बारिश भी हो रही है। इस बदलता मौसम के कारण छोटे बच्चों में सर्दी जुकाम जैसी समस्याएं आम हो गई है। हर दूसरे घर में इस बदलता मौसम के कारण बच्चों में तेजी से सर्दी जुकाम फैल रही है। वही अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले तीन दिन तक भी मौसम का मिजाज कुछ इसी प्रकार ही रहने वाला है।





