भाजपा ने सरकार के कार्यप्रणाली पर उठाया सवाल
रांची । होली के अवकाश के बाद मंगलवार को विधानसभा का बजट सत्र दोबारा शुरू हुआ। इस दौरान सदन के अंदर और सदन के बाहर गिरिडीह झड़प का मामला गरमाया रहा। सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गिरिडीह झड़प के लिए सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत गिरिडीह को हिंसा की आग में झोंकने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार समाज के सभी लोगों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। डॉ इरफान अंसारी ने इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास पर भी निशाना साधा।राज्य के नगर विकास मंत्री गिरिडीह मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वाली विचार ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरी तरह से प्रायोजित थी।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि इस पूरे घटना में निश्चित रूप से गाड़ियों दुकानों और कुछ अन्य सामग्रियों की नुकसान हुई है। संतोष जनक बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।विधायक ममता देवी ने कहा कि इस पूरे मामले में दोषियों पर राज्य सरकार कार्रवाई कर रही है। किसी भी दोषी को सरकार नहीं बक्शेगी।वही विपक्ष ने इस पूरे मामले में सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है। भाजपा विधायक नीरा यादव ने राज्य सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या वजह है कि हाल के दिनों में सरस्वती पूजा,होली और रामनवमी जैसे पर्व त्योहार में इस तरह की घटना हो रही है।विधायक ने कहा कि माहौल बिगड़ता वाले दोषियों को दंड मिलना चाहिए।





