देवघर संताल एक्सप्रेस:-जसीडीह क्षेत्र अंतर्गत (आईओसीएल, IOCl) के पार्किंग एरिया एवं बदलाडीह गाँव में आग लगने से जुड़े मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने का कार्य कर रही हैं। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी आयल टैंकर को सुरक्षित स्थान पर कर दिया गया है। इसके अलावा मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार एवं अधिकारियों की टीम लगातार आगजनी की घटना को मोनेटरिंग कर रही हैं।






